Maharajganj News : अब नहीं सताएंगे मच्छर ! आज शाम से सड़कों पर दौड़ेंगी फागिंग मशीनें

    08-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। उमस भरी गर्मी और बीच बीच में हो रही बारिश के कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। दिन और रात दोनों समय मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

नगर पालिका ने शहर में व्यापक स्तर पर फागिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उच्च क्षमता की मशीन से हर रोज फागिंग करेगी। इसके लिए चार टीम की ड्यूटी लगाई है। टीम सोमवार से शाम छह से रात दस बजे तक वार्डवार फागिंग करेगी।उमस भरी गर्मी के बीच हल्की बारिश मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रात की कौन कहे दिन में ही मच्छर काट रहे हैं। ऐसे में शहरवासियों को मच्छर जनित बीमारी होने की आशंका अधिक हो गई है।


पालिका प्रशासन के अनुसार, दिन के समय नालियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा, जबकि शाम के समय उच्च क्षमता वाली मशीनों से फागिंग की जाएगी।

इसके लिए फागिंग टीम का गठन किया है। उच्च क्षमता के चार फागिंग मशीन को वाहन पर शिफ्ट किया है। ये फागिंग मशीन वाहन शाम छह से बजे से वार्डवार पहुंचकर फागिंग करेंगे। फागिंग कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी लिपिक के साथ सभासदों को दी है। फागिंग में किसी तरह की लापरवाही या मनमानी मिलने पर सभासद तत्काल नगर पालिका प्रशासन से शिकायत दर्ज करा सकते है।

ईओ आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार से वार्डवार फागिंग होगी। इसके लिए चार टीम का गठन किया गया है। फागिंग कार्य की निगरानी लिपिक के साथ सभासदों को दी गई है। यदि उनके वार्ड में फागिंग नहीं होता है तो इसकी शिकायत कर सकते है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।