Maharajganj News : पे एंड यूज शौचालय बना शोपीस, सुविधा के लिए भटक रहे यात्री
08-Jun-2026
Total Views |
नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण स्टेशन परिसर में बना बदहाल शौचालय है, जिससे यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। यही नहीं परिसर में बने पे एंड यूज शौचालय में ताला लगने से यात्रियों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर शौचालय बदहाल होने पर रेलवे प्रशासन ने परिसर स्थित आरक्षण केंद्र के बगल में पांच वर्ष पूर्व पे एंड यूज शौचालय का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद शौचालय कुछ माह तक खुला लेकिन उसके बाद शौचालय बंद रहने लगा। देखरेख के अभाव में बीते वर्ष शौचालय की बाहरी दीवार पर लगा टाइल्स गिर गया था। उसके बाद मरम्मत कराकर शौचालय चालू कराया गया था कुछ माह चलने के बाद बंद हो गया।
यात्री सरिता, अभिलाषा, रामकुमारी, सौम्या सिंह, सोनी, अखिलेश, रुद्रांश, रामेश्वर, रामू आदि यात्रियों ने बताया कि शौचालय खराब है जिससे बेहद परेशानी होती है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर इशार अहमद ने बताया कि पे एंड यूज शौचालय का टेंडर समाप्त हो गया है इसलिए बंद है।
स्टेशन पर जो शौचालय है उसका दरवाजा टूट गया है। नए दरवाजे के लिए ऑर्डर दिया गया है। नए स्टेशन भवन का भी टेंडर हो गया है नए सिरे से निर्माण कार्य होना है। तभी शौचालय भी बनेगा।