Maharajganj News : शाम होते ही नहर किनारे जुटी भीड़, सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

    08-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
घुघली थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पड़री खुर्द नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का रविवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। स्थानीय लोगों ने नहर में शव उतराया देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।