Ayushmann Khurrana New Film Mupapa : YRF के साथ फिर लौटे आयुष्मान, 'मुपापा' में दिखेगा बिल्कुल नया अवतार

    01-Jul-2026
Total Views |

Ayushmann Khurrana New Film Mupapa :
अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'मुपापा' (Mupapa) का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स संयुक्त रूप से करेंगे।

फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी YRF के सीईओ अक्षय विधानी संभाल रहे हैं, जबकि निर्देशन समीर सक्सेना करेंगे। फिल्म 'मुपापा' में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को YRF के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय ने 'सैयारा' प्रोड्यूस की, जो ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर सक्सेना कर रहे हैं।


फिल्म की कहानी
आयुष्मान की इस फिल्म के एलान के बाद अभी फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि, 'मुपापा' एक अलग तरह की थिएट्रिकल फिल्म है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया अनुभव देगी।

अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना इस फिल्म में इस बार कुछ नया करने जा रहे हैं। फिल्म में रोमांच की कोई कभी नहीं होगी। अब फिल्म में आयुष्मान हैं, तो जाहिर है फिल्म में एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा नजर आएगा।

फिल्म की आधिकारिक घोषणा के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'मुपापा' 19 फरवरी 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।