Maharajganj News : कैमरे में कैद 5 % कमीशनखोरी? कैमरा देखते ही सब फरार!

    01-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कथित वीडियो ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों की स्वीकृति के लिए कथित तौर पर 5 प्रतिशत कमीशन लिए जाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि जैसे ही कैमरे की जानकारी हुई मौके पर मौजूद कुछ कथित दलाल वहां से निकल लिए।


वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि मनरेगा के कार्य स्वीकृत कराने के नाम पर लाभार्थियों और ठेकेदारों से धन उगाही की जाती है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही आपन महराजगंज ऐसे किसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि करता है।

मामला सामने आने के बाद विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब तक जिला प्रशासन या सिंचाई विभाग की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वीडियो में किए जा रहे दावों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।