Maharajganj News : आखिर क्यों चला रेलवे का बुलडोजर? लेहड़ा स्टेशन पर मचा हड़कंप
01-Jul-2026
Total Views |
फरेंदा। लेहड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पक्के निर्माण, चबूतरे, फर्श और टिनशेड हटाए गए। अचानक हुई रेल विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
रेलवे विभाग ने अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर 30 जून से पहले मकान, दुकान, बाउंड्रीवाल, टिनशेड से संबंधित को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रेलवे विभाग के गोंडा मंडल सेक्शन इंजीनियर शिवम सिंह चौहान, आईपीएफ कन्हैया सिंह की देख रेख में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई शुरू किया गया।
रेलवे स्टेशन परिसर से रोड के दोनों तरफ स्थित रेलवे की भूमि से अतिक्रमण को खाली करवा कर पक्का निर्माण चबूतरा, फर्श व टिनशेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही दुबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा स्थानीय पुलिस की भारी संख्या में तैनाती रही, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।