Maharajganj News : महराजगंज पुलिस का नया मिशन! अब बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष फोकस

    01-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज
। जनपद में सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने थाना परसामलिक, नौतनवा और निचलौल क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद गोष्ठियों का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर बुजुर्गों से आत्मीय संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा हर परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।


इस गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी स्कैम, डिजिटल फ्रॉड, टप्पेबाजी तथा अन्य अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें आपातकालीन सेवा यूपी-112 और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

पुलिस टीम ने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उनसे आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया।