Maharajganj News : स्कूल बसों की जांच में बड़ा खुलासा, एक्शन में एआरटीओ ने ठोका भारी जुर्माना

    10-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज।
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र में एआरटीओ के नेतृत्व में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन वाहनों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक स्कूल बस को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

शासन के निर्देश पर पहली जुलाई से एआरटीओ महराजगंज के नेतृत्व में मिशन शेफ फ्यूचर के तहत स्कूल बसों की जांच की जा रही है। गुरुवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र में एआरटीओ मनोज कुमार सिंह व यात्री मालकर अधिकारी राजेश के नेतृत्व में दो टीमों ने स्कूलों में जाकर बसों की फिटनेस, मानक व आन बोर्ड किए जाने की स्थिति का जायजा लिया।


अभियान के तहत की गई कार्रवाई की बात करें तो 88 स्कूल बसों को फिटनेस व परमिट की नोटिस, आठ पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दो स्कूल बसों को सीज किया जा चुका है।

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक आयुक्त कार्यालय से मिले निर्देश क्रम में प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रहेगी।