Maharajganj News : रात के अंधेरे में फिर नहर से छेड़छाड़! अब नहर काटने वालों पर होगी FIR

    10-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी

महराजगंज। सिसवा विकासखंड क्षेत्र के गेरमा ग्रामसभा में शुक्रवार को नहर का बांध कट जाने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। तेज बहाव के चलते गेरमा और रामपुरखुर्द सिवान के कई खेत जलमग्न हो गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने तत्काल नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।


सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि रात के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नहर को जानबूझकर काटा गया है। इस संबंध में कोठीभार थाने में तहरीर दे दी गई है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

शीशपाल पन्ने लाल ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले भी इसी स्थान पर नहर काटी गई थी। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं नहर को नुकसान पहुंचाने की साजिश की ओर संकेत करती हैं। विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।