Maharajganj News : दो चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया शातिर चोर, सामने आया लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

    10-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा थाना पुलिस ने एक अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने वाहन चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण भी किया है।


पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायलय में पेश किया। अधिकारीयों का कहना है कि जिले में वाहन चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।