Dhamaal 4 Opening Record : बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा, रिलीज के साथ ही बना डाले कई रिकॉर्ड

    11-Jul-2026
Total Views |

Dhamaal 4 Opening Record : अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। पहले ही दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18.29 करोड़ का रहा। सैकनिल्क के अनुसार, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 21.50 करोड़ का बिजनेस किया है।


'धमाल 4' ने शानदार कमाई के साथ ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े रिकॉर्ड्स भी बना दिए, जिसमें से पहला रिकॉर्ड ये रहा कि इसने 'कॉकटेल 2' (14.10 करोड़) को पछाड़ दिया और इस साल 2026 की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनर फिल्में-

1. धुरंधर 2- 145 करोड़
2. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
3. वेलकम टू द जंगल- 19.40 करोड़
4. भूत बंगला- 18.31 करोड़
5. धमाल 4- 15.50 करोड़
6. कॉकटेल 2- 14.10 करोड़
7. अल्फा- 9.50 करोड़
8. ओ रोमियो- 9.01 करोड़
9. है जवानी तो इश्क होना है- 8.65 करोड़
10. इक्कीस- 7.28 करोड़

निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' लोकप्रिय 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन और संजीदा शेख प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी एक पुराने खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भरपूर कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का देखने को मिलता है।