Maharajganj News : ऑटो में छिपाकर ले जाई जा रही थी यूरिया, पुलिस की सतर्कता से खुला खेल

    11-Jul-2026
Total Views |

परसामलिक। परसामलिक थाना पुलिस ने डगरपुरवा गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा से छह बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑटो और बरामद खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परसामलिक पुलिस टीम डगरपुरवा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नौतनवा की तरफ से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।


पुलिस ने जब ऑटो की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से लदी छह बोरी यूरिया खाद पाई गईं। वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति इस खाद के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या खरीद की रसीद पेश नहीं कर सके। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर खाद व ऑटो को जब्त कर थाने ले आई।