Maharajganj News : मां के नाम लगाया पौधा, जनता इंटर कॉलेज में पर्यावरण बचाने का अनूठा अभियान
12-Jul-2026
Total Views |
इबरार अहमद खान महराजगंज। जनता इंटर कॉलेज, पुरंदरपुर में शनिवार को विकसित भारत आजीविका एवं रोजगार मिशन के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीपुर अंजनी पांडे शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में एपीओ आभा दुबे, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव तथा ग्राम प्रधान पुरंदरपुर सोनबरसा सरवरी बेगम उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश भी देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता सूरज कुमार शुक्ल, प्रकाश यादव, गणेश कुमार गौरव, राहुल पासवान, अभिषेक बाजपेयी, आनंद सिंह, वीरेंद्र कुमार, दुर्गा शर्मा, सुरेंद्र यादव, दीनदयाल जी, प्रधान प्रतिनिधि नूरूलहुदा, उमानिवास चौबे, प्रीतिलता पांडेय, गंगाराम, शिवकुमार और अन्य विद्यालय परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।