Maharajganj News : पहले लिया 1.67 लाख, फिर न विदेश भेजा, न पैसे लौटाए... अब जांच शुरू
12-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.67 लाख रुपये की ठगी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी नुरैशा बानो ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति मकसूद आलम रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात अगस्त में गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित अजय नगर कॉलोनी निवासी जन्टू उर्फ युसूफ से हुई। उसने स्वयं को विदेश भेजने का कार्य करने वाला बताया और इसके लिए 1.67 लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में 40 हजार रुपये नकद और से नवंबर में विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कुल 1.27 लाख रुपय दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो विदेश भिजवाया न ही रुपये लौटाए। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।