Maharajganj News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में उतरा, फिर नहीं लौटा मकालू... मची अफरा-तफरी
13-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव का एक व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घोंघी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर सिद्धार्थनगर की लोटन पुलिस और महराजगंज की कोल्हुई पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बड़गो निवासी मकालू यादव गांव के एक शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घोंघी नदी के तट पर पहुंचा था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह स्नान करने के लिए नदी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सिद्धार्थनगर जनपद की लोटन थाना पुलिस और महराजगंज जनपद की कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता व्यक्ति की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नही चल सका।
कोल्हुई थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और पीएसी की टीम को भी लगाया गया है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।