Maharajganj News : 7 महीने बाद खुला ये मामला, कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर दर्ज हुई FIR
13-Jul-2026
Total Views |
कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सात महीने बाद चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के घर बिहार गई थी। पिछले साल 18 दिसंबर को गांव के एक युवक ने मोबाइल पर उससे संपर्क किया और अगले दिन 19 दिसंबर को उसे अपने साथ लेकर चला गया।
महिला का कहना है कि जब उन्होंने बेटी के बारे में युवक और उसके परिवार से पूछा तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि बाद में युवक की मां और अन्य परिजनों ने गाली-गलौज की और गंभीर जान माल की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर कोल्हुई पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।