Maharajganj News : 10 दिन में खुला मोबाइल शॉप चोरी का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार

    14-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। घुघली पुलिस ने बसंतपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित एक मोबाइल के दुकान से अज्ञात चोर चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार मोबाइल मदरबोर्ड चोरी कर ले गए थे। इस मामले में थाना घुघली पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय वर्मा (26) निवासी सिद्धार्थनगर, हाल पता सिसवा बाजार, रेजानूर अली (23) निवासी मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल, हाल पता सिसवा बाजार और विवेक वर्मा (25) निवासी सिसवा बाजार महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन , चार मोबाइल मदरबोर्ड के अलावा घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया है।