Maharajganj News : मंदिर परिसर में अचानक मची चीख-पुकार, देखते ही देखते डूब गया अधेड़

    14-Jul-2026
Total Views |

कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंदिर परिसर स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर बनी सड़क पर प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। सोमवार शाम को भी ओरी यादव (55) यहां सैर करने आए थे। किसी काम से वह सरोवर की तरफ गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सरोवर में जा गिरे और गहरे पानी में चले गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।


घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओरी यादव की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।