Maharajganj News : एसपी कार्यालय में आखिर ऐसा क्या हुआ कि भड़क उठे पत्रकार?

    15-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार के विरोध में मंगलवार को जिले भर के पत्रकारों ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के बैनर तले पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मंगलवार को एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर ही रहे थे। इसी दौरान एसपी कार्यालय परिसर में मौजूद एलआईयू इंस्पेक्टर के अमर्यादित व्यवहार से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना।


इस दौरान जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद पत्रकारों ने अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया।