Maharajganj News : चलती ट्रेन में एक पल की लापरवाही ने ले ली जान, सिसवा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

    15-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी

सिसवा बाजार। अमृत भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक यात्री की बुधवार को सिसवा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19726 अमृत भारत एक्सप्रेस सिसवा रेलवे स्टेशन के पास आउटर सिग्नल क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री ट्रेन के दरवाजे से बाहर की ओर निकला हुआ था। बताया जा रहा है कि यात्री आउटर सिग्नल के पोल से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। आरपीएफ मृतक की पहचान कराने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।