Maharajganj News : लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से त्रस्त लोग, सभासद प्रतिनिधि ने सौंपा ज्ञापन

    15-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी

सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद सिसवा के वार्ड नंबर 23 शास्त्री नगर स्थित जैनी छपरा में जर्जर विद्युत तारों के कारण लगातार लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या से लोग परेशान हैं। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर बुधवार को सभासद प्रतिनिधि सूरज पाण्डेय ने विद्युत विभाग को पत्रक सौंपकर जर्जर तारों को बदलने की मांग उठायी।


सभासद प्रतिनिधि सूरज पाण्डेय ने कहा कि वार्ड में लगे विद्युत तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण आए दिन फाल्ट होने के साथ-साथ लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विद्युत उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

इस दौरान विवेक तिवारी, नीरज यादव, अजीत, अमन, रोशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।