Maharajganj News : घर लौटी बहन तो कमरे में दिखा ऐसा मंजर, उड़ गए होश

    15-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज।
नौतनवा कस्बे के गांधी चौक मोहल्ले में सोमवार शाम एक छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय सामने आई, जब बड़ी बहन ड्यूटी से लौटकर घर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्रा के पिता किसी कार्य से महराजगंज गए हुए थे, जबकि उसकी बड़ी बहन सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में ड्यूटी पर गई थी। शाम को जब बड़ी बहन घर लौटी और कमरे का दरवाजा खोला तो उसने अपनी छोटी बहन का शव कमरे की कुंडी से लटका देखा। यह देखकर वह घबरा गई और शोर मचाया।


सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल नौतनवा पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।