Bollywood News : मौनी रॉय संग रिश्ते की खबरों पर अर्जुन का करारा जवाब, बोले...
17-Jul-2026
Total Views |
Bollywood News : हाल ही में अभिनेता अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री मौनी रॉय को एक साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। अब एक्टर ने इन खबरों पर रिएक्ट किया और गुस्सा जाहिर किया। अर्जुन ने कहा कि 15 साल से पुरानी दोस्ती को गलत एंगल मत दीजिए।
अब अर्जुन बिजलानी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए मौनी रॉय के साथ डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन दिया है। शादीशुदा एक्टर ने साफ-साफ कहा है कि वह और मौनी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सिर्फ व्यूज के लिए उनकी दोस्ती को रोमांटिक एंगल न दिया जाए। वह सिर्फ मुश्किल वक्त में अपनी दोस्त (मौनी) का साथ दे रहे हैं।
अर्जुन बिजलानी ने लिखा, "डियर क्लिकबेट पेजेस 15 साल से ज्यादा समय से दोस्ती निभाने वाले दो लोग अचानक कपल नहीं बन जाते, सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग बस एक-दूसरे का साथ देते हैं, खासकर तब जब कोई दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा हो।"
एक्टर ने आगे कहा, "व्यूज के लिए हर दोस्ती में रोमांटिक एंगल की जरूरत नहीं होती। पब्लिश करने से पहले थोड़ी सच्चाई की जांच कर ली जाए तो बेहतर होगा। हम जो कहानियां बनाते हैं, उन्हें लेकर जिम्मेदार बनने की जरूरत है। यह देखना निराशाजनक है कि कुछ पेज मनोरंजन के नाम पर पूरी तरह से बेबुनियाद कहानियां छापते हैं। एक पुरुष और महिला के बीच होने वाली हर बातचीत को गलत कहानी का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।"
हाल के दिनों में मौनी रॉय की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उनके पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों के बीच अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि अब अर्जुन बिजलानी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।