Gorakhpur News : आठ घंटे की ब्लैकआउट से गोरखपुर बेहाल, इनवर्टर भी हुए फेल

    17-Jul-2026
Total Views |

गोरखपुर। टाउनहॉल विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से गुरुवार को करीब 10 हजार से ज्यादा घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिजली गुल होने के बाद देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।

लंबे समय तक बिजली गुल रहने से इनवर्टर जवाब दे गए, घरेलू उपभोक्ताओं को भी उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बड़े प्रतिष्ठानों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। टाउन हॉल उपकेंद्र से करीब 2500 व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। सुबह बिजली कटने के बाद बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों का कामकाज प्रभावित हो गया। कई प्रतिष्ठानों में जनरेटर का सहारा लेना पड़ा, जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया।


घरेलू उपभोक्ताओं को भी बिजली न रहने से पेयजल और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। शाम तक बिजली बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती रही। देर शाम तक बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे रहे।