Maharajganj News : गरीबी के चलते किसी और को दे दी थी अपनी बच्ची ! बेटी को सीने से लगाकर बिलख पड़ी मां
17-Jul-2026
Total Views |
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी से गायब हुई नवजात बच्ची गुरुवार को आखिरकार अपनी मां की गोद में लौट आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को गोरखपुर से सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के बाद उसकी मां को सौंप दिया। बेटी को वापस पाकर प्रसूता की आंखों से आंसू छलक पड़े और वह उसे बार-बार सीने से लगाकर चूमती रही।
जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर क्षेत्र के श्रीनगर बांधा निवासी एक महिला 13 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने के बाद सीएचसी बनकटी में भर्ती हुई। ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता के पति की करीब डेढ़ माह पहले ही उसकी मृत्यु हो गई है। महिला के घर कोई कमाने वाला न होने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थी।
प्रसूता के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति की मदद से अपरचित महिला को बच्चा सौंप दिया। बच्चा लापता होने के सवाल पर महिला कई प्रकार से बयान दे रही थी। कुछ ही देर बार डॉक्टर की पूछताछ में महिला ने आर्थिक तंगी के कारण स्वेच्छा दूसरी महिला को बच्ची सौंपना स्वीकार कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बच्ची की तलाश में जुट गई।
पूछताछ में सामने आया कि प्रसूता वार्ड में भर्ती एक अन्य महिला के रिश्तेदार की मदद से नवजात को धानी ढाला निवासी एक युवक के माध्यम से गोरखपुर में रहने वाले एक दंपति को सौंपा गया था।
पुलिस युवक से जानकारी जुटाने के बाद उसे साथ गोरखपुर ले गई। वहां से नवजात को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मां को सुपुर्द कर दिया गया।