Maharajganj News : 644 अंकों से रचा इतिहास! सिसवा की साक्षी ने NEET में मारी बाजी
17-Jul-2026
Total Views |
रजाउल अंसारी
महराजगंज। सिसवा नगरपालिका के सेनानी नगर वार्ड की साक्षी कसेरा ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 720 में से 644 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया 1921वीं रैंक प्राप्त की। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
साक्षी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। बड़ी बहन आराधना कसेरा सॉफ्वेयर इंजीनियर है। जबकि छोटा भाई उज्ज्वल जेई मेंस का तैयारी कर रहा है। उनके पिता मनेश कसेरा (बबलू) व्यवसायी हैं और माता प्रीतिलता कसेरा गृहिणी हैं।
बचपन से ही मेधावी रहीं साक्षी को परिवार ने डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी की, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह सफलता मिली। साक्षी ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिसवा से पूरी की है। दो बहनों और एक भाई में दूसरे स्थान पर रहने वाली साक्षी अब एमबीबीएस की पढ़ाई कर एक कुशल चिकित्सक के रूप में समाज की सेवा करना चाहती हैं।