Maharajganj News : रिपोर्ट भेज दी, लेकिन 50 घर छूट गए! नगर पंचायत में सर्वे पर बवाल

    18-Jul-2026
Total Views |

भिटौली। नगर पंचायत घुघली के वार्ड संख्या-3 केशव नगर के निवासियों ने मकान एवं जनसंख्या सर्वेक्षण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि सर्वे टीम की लापरवाही के कारण वार्ड के करीब 50 मकानों का सर्वे नहीं किया गया, जबकि संबंधित अधिकारियों ने सर्वे पूरा होने की रिपोर्ट भी भेज दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरे सर्वे के चलते कई परिवार सरकारी अभिलेखों और भविष्य में मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने मांग की है कि छूटे हुए सभी मकानों का फिर से सर्वे कराकर गणना पूरी कराई जाए।


ज्ञापन देने के समय गणेश वर्मा, लालजी, महेश, मृत्युंजय तिवारी, विजय कुमार गर्ग, उमेश कुमार सुल्तानिया, अजीत गर्ग, विनोद जायसवाल, गंगा विश्वकर्मा, बैजनाथ जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।