Gorakhpur News : गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा ऐलान, RET-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से

    18-Jul-2026
Total Views |

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा (RET)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शोध प्रवेश के लिए कुल 858 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें 753 नियमित पूर्णकालिक, 76 स्ववित्तपोषित पूर्णकालिक और 29 पार्ट टाइम सीटें शामिल हैं।


विशेष बात यह है कि करीब तीन वर्ष बाद पहली बार शोध प्रवेश प्रक्रिया नए शैक्षणिक सत्र के अनुरूप समय पर शुरू हो रही है। वर्ष 2023 की शोध प्रवेश प्रक्रिया निरस्त होने के बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कार्यकाल में 2023, 2024 और 2025 की लंबित शोध प्रवेश परीक्षाएं पूरी कराई गईं।

अब 2026 की प्रक्रिया समय पर शुरू होने से हाल ही में परास्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे शोध में प्रवेश का अवसर मिलेगा।