Maharajganj News : नाबालिग बेटी का इलाज कराकर लौट रही महिला को ग्राम प्रधान ने रास्ते में रोका, फिर....
18-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत पत्र के मुताबिक अप्रैल माह के नौ तारीख को पीड़िता शाम के समय में अपनी नाबालिग बेटी का इलाज कराकर सिसवा बाजार से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान वह बौलिया बाबू कर्बला के पास पहुंची ही तभी दोनों आरोपी बाइक से पहुंचे और पीड़िता को रोक लिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान सहित दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की नीयत से पीड़िता के साथ जबरदस्ती की।
पीड़िता ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं। इस मामले में सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (अनन्य न्यायालय एससी/एसटी) के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।