Maharajganj News : स्वस्थ बचपन की ओर बड़ा कदम, 'प्रोजेक्ट पहचान' अभियान को मिली नई रफ्तार
18-Jul-2026
Total Views |
रजाउल अंसारी
महराजगंज। जिले में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित 'प्रोजेक्ट पहचान' की समीक्षा बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बच्चों में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता एवं गंभीर व्याधियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में तहसील सदर एवं निचलौल क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के साथ परियोजना की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सदर एवं निचलौल तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी विकास खंडों के चिकित्सा प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राधेश्याम मल्ला, जैनुल आबदीन, बृजेश कुमार (मिठौरा), सुखसागर मौर्य (घुघली) सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर पहचान एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।