Maharajganj News : राष्ट्रसेवा के लिए तैयार जवानों का सम्मान, आनंद नगर में हुआ भव्य स्वागत
19-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर घर लौटे दो नवप्रशिक्षित जवानों का नगर पंचायत आनंद नगर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ग्रामसभा पिपराबारी निवासी अनुज अनिल यादव और नीरज यादव का अंबेडकर तिराहे पर आयोजित समारोह में अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेश जायसवाल ने दोनों जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल सेवाकाल एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि दोनों जवान अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से राष्ट्रसेवा का गौरव बढ़ाते हुए अपने परिवार, क्षेत्र और जनपद का नाम निरंतर रोशन करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी दोनों जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।