Maharajganj News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तारी

    19-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। भिटौली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रही महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई 18 जुलाई को धर्मपुर चौराहे के पास की।

गिरफ्तार महिला की पहचान निशा देवी पत्नी अनूप कुमार, निवासी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ थाना भिटौली में मु0अ0सं0 141/2026, धारा 2(ख)(एक) और 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महिला के विरुद्ध चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित होने के कारण उसकी तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।