Maharajganj News : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
19-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। मानसून के मद्देनजर झुलनीपुर बैराज एवं नारायणी नदी के दाहिने तट पर स्थित तटबंधों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का स्टॉक उपलब्ध रखने, रेंटकट (कटाव) से प्रभावित स्थानों को तत्काल सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही नारायणी पूजा स्थल के विकास एवं नारायणी नदी में वाटर टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों से कहा गया कि मानसून के दौरान पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति मिले।