Maharajganj Politics : बच्चों को स्टेशनरी, धरती को हरियाली… ऐसे मनाया गया जिले में अखिलेश यादव का जन्मदिवस
02-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम सभा बसंतपुर, घुघली में सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर विधानसभा के भावी प्रत्याशी वरुण कुमार (318 महराजगंज सदर) ने आपन महराजगंज टीम से बातचीत के दौरान बताया कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया जाए और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और हरित समाज ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
उन्होंने बताया कि केक काट कर तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई तथा तथा सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और सभी से शिक्षा, सेवा एवं हरियाली के इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।