Maharajgajganj News : 20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, TET में उतरे 37,814 अभ्यर्थी
02-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)–2026 शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई जा रही है। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 का आयोजन रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच कराया जा रहा है। जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 37,814 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवथापकों को परीक्षा से सम्बंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।