Maharajganj News : अब आधार बनवाने के लिए नहीं होगी लंबी लाइन! प्रधान डाकघर ने किया बड़ा इंतजाम
02-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए अब लोगों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महराजगंज के प्रधान डाकघर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
पोस्ट मास्टर शिवकुमार ने बताया कि यहां प्रतिदिन 100 से 150 आधार कार्ड बनाए या अपडेट किए जा रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए तीन अलग-अलग काउंटर संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आधार संबंधी कार्यों की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे होती है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य शाम 6:00 बजे तक जारी रहता है।
पोस्ट मास्टर के अनुसार, डाक विभाग का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि आधार पंजीकरण, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्य बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सकें।
पोस्ट मास्टर ने नागरिकों से अपील की है कि आधार संबंधी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर प्रधान डाकघर पहुंचे, ताकि उनका कार्य बिना किसी असुविधा के शीघ्र पूरा हो सके।