Alpha Advance Booking : आलिया की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले दिखाई ताकत, इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग

    02-Jul-2026
Total Views |

Alpha Advance Booking :
आलिया भट्ट स्टारर और YRF के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जोकि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस स्पाई-एक्शन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और प्री टिकट सेल के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि थिएटर में रिलीज से पहले ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

'अल्फा' की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट
'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इसी के साथ फिल्म की खूब प्री टिकट सेल हो रही है। शुरुआती एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक 'अल्फा' ने भारत में 10 हजार 293 हिंदी शो के जरिए अपने पहले दिन के लिए 41.06 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई फिलहाल 1.52 करोड़ है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र से फिल्म को सबसे अधिक रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद दिल्ली और गुजरात में भी दर्शकों ने अच्छी संख्या में टिकट बुक कराए हैं। मौजूदा ट्रेंड्स के आधार पर ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि 'अल्फा' पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 से 8 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, अंतिम आंकड़े स्पॉट बुकिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेंगे।


कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मौजूदा ट्रेंड्स और शुरुआती अनुमानों के आधार पर, 'अल्फा' के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 से 8 करोड़ (नेट) की कमाई करने की उम्मीद है। हालांकि ये आंकड़े किसी फ्रैंचाइजी फिल्म के लिए खास ओपनिंग नहीं है, लेकिन अभी भी स्पॉट बुकिंग की गुंजाइश है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड है ‘अल्फा’
'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी एक्शन फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका में कोई महिला है। पिछले कुछ सालों में, यह सिनेमैटिक यूनिवर्स 'एक था टाइगर', 'टाइगर ज़िंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ आगे बढ़ा है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आलिया भट्ट की यह फिल्म उस सफलता की विरासत को कितना आगे बढ़ा पाती है।