Maharajganj News : बड़ा एक्शन... बच्चों को लेने जा रही बस रास्ते में पकड़ी गई !
02-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने बुधवार को "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत स्कूल वाहनों की सघन जांच शुरू की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूल बस को सीज कर दिया गया, जबकि तीन अन्य वाहनों में तकनीकी कमियां मिलने पर जुर्माना लगाया गया।
राज्य आयुक्त कार्यालय की तरफ से देर रात मिले आदेश के अनुपालन में बुधवार को ही 'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत स्कूल वाहनों की जांच-पड़ताल स्कूल परिसर में जाकर की गई। इस कार्रवाई में एआरटीओ मनोज सिंह व उनकी टीम ने कुल आठ स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों के मानक व फिटनेस जांच की जिसमें सभी दुरुस्त पाए गए।
महराजगंज-फरेंदा हाईवे पर एक स्कूल बस बच्चों को लाने जा रही थी। जांच में बस के फिटनेस व मानक पूरे नहीं मिले। इस पर बस सीज कर पकड़ी चौकी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दूसरी प्रवर्तन टीम में यात्री मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा ने तीन स्कूल वाहनों में फायर अलार्म व खिड़कियों की ग्रिल टूटा मिलने के कारण जुर्माना लगाकर दुरुस्त कराने की चेतावनी दी।