Maharajganj News : रात के अंधेरे में पौधशाला पर हाथ साफ ! CCTV के बाद अब सोशल मीडिया से तलाशे जा रहे संदिग्ध

    02-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में स्थित एक पौधशाला में मंगलवार की रात करीब 7:40 बजे चोरी की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि चोर पौधशाला से पौधे और नकद रुपये ले गए हैं। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।


पीड़ित के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद दो संदिग्ध परतावल चौराहे की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद संचालक ने सोशल मीडिया पर संदिग्धों की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की है। वायरल पोस्ट में कहा गया है कि आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति से संपर्क किया जाए। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आरोपी स्वयं संपर्क कर माफी मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

घटना से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस फोटो की सत्यता की पुष्टि आपन महराजगंज नहीं करता। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पौधशाला संचालक ने बताया कि नगदी चोरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ पौधों के बीज चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है।