Maharajganj News : महिलाओं ने थामा सहकार का हाथ, महराजगंज में 1000 से अधिक बनीं सदस्य
02-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में 'सहकार से समृद्धि' अभियान के अंतर्गत महिला कृषक सदस्यता अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के दौरान जिले में 1000 से अधिक महिला किसानों ने सहकारी समितियों की सदस्यता लेकर सहकारिता आंदोलन से जुड़ने का संकल्प लिया।
सदस्य बनने के बाद इन महिला किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक, गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि ऋण, आधुनिक कृषि परामर्श और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में महिलाओं की भागीदारी और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद है।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सरकारी एवं सहकारी योजनाओं से जोड़ना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल सहकारिता आंदोलन को मजबूती दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।