Maharajganj Politics : मंत्री के दरबार में पहुंचीं दर्जनों शिकायतें, अधिकारियों को मिला अल्टीमेटम

    02-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को धनेवा स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं। इस जनसुनवाई में फरियादी अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने एक-एक कर सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।





जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आवास तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। कई लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, राशन कार्ड, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।


पंकज चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।