Maharajganj News : झाड़ियों से निकला तेंदुआ, बुजुर्ग पर टूट पड़ा!

    02-Jul-2026
Total Views |


महराजगंज।
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र स्थित ढेसो पुल के पास बुधवार को एक तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग घायल हो गए। घायल की पहचान बजही गांव निवासी रामप्रीत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रामप्रीत अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढेसो पुल के पास अचानक तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर उन पर हमला कर बैठा। हमले के दौरान बुजुर्ग ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सक्रियता देखकर तेंदुआ वहां से भाग निकला। तेंदुए के हमले से वह घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचाया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल भेजवाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।