Maharajganj News : 20 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो मामले में फरेन्दा पुलिस की बड़ी सफलता
20-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अख्तर आलम और कांस्टेबल प्रमोद सिंह यादव की टीम ने थाना फरेन्दा में दर्ज मु0अ0सं0 143/2026 से संबंधित वांछित आरोपी सूरज यादव (20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-02, जगदीशपुर बनिया टोला, थाना फरेन्दा को रविवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2)/64 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।