Maharajganj News : पहली बार महराजगंज पहुंचे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वागत में उमड़ी भीड़
20-Jul-2026
Total Views |
रजाउल अंसारी
सिसवा नगर। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य गोपाल राय सोमवार को लगभग 12:30 बजे 15 वाहनों के काफिले के साथ सिसवा नगर पहुंचे। महराजगंज जनपद में उनके प्रथम आगमन पर नगरवासियों, व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम सिसवा नगर स्थित व्यवसायी निखिल रौनियार के प्रतिष्ठान मां शारदा मोबाइल शॉप, राम जानकी मंदिर रोड, हीरो एजेंसी के सामने आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में गोपाल राय ने सिसवा नगरवासियों के आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सभी लोगों को एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महराजगंज जिले का यह उनका पहला दौरा है और यहां के लोगों का स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निखिल रौनियार, समाजसेवी राजन विश्वकर्मा, धर्मनाथ खरवार, प्रमोद जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, नवीन मद्धेशिया, अभिनाश मद्धेशिया, हरिलाल सोनी, गणेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।