Maharajganj News : सिसवा में शोकाकुल परिवार से मिली विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम, न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा

    20-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी

महराजगंज। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने आज यानी सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के सिसवा स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल सिंह बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। कम आयु में ही उन्होंने अपने कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारियों का भार उठा लिया था और वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है।


विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच, उनके परिवार के एक सदस्य (भाई) को सरकारी नौकरी तथा शोकाकुल परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि स्वर्गीय राहुल सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनकी संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के पदाधिकारी मनीष राय, हिमांशु धवल, दीपक राय, पंडित सुभाष शर्मा, आलोक कुमार त्रिपाठी, प्रकाश आर्य, ओम शंकर गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रकाश आर्य, दीपक यादव, देव महराज, सुन्दरम राय एवं अन्य लोग मौजूद रहें!