Maharajganj News : एक पल की चूक यूँ पलटी कार! फरेंदा में बड़ा हादसा टला

    20-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज
। महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोपलापुर के समीप सड़क किनारे खड़े गैस पाइपलाइन के ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में एक वैगनआर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनआर महराजगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक की नजर सड़क पर खड़े ट्रक पर पड़ी। टक्कर से बचने के लिए उसने अचानक वाहन मोड़ने का प्रयास किया जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैगनआर सड़क किनारे जाकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा तथा उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हालांकि, दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर वाहन को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।