Maharajganj Politics : जंतर-मंतर पर आमरण अनशन में शामिल हुए सपा नेता वरुण कुमार, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
20-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के नेता वरुण कुमार ने रविवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने देश के युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है।
वरुण कुमार का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, शिक्षा में पारदर्शिता और संविधान की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि जब लाखों युवा रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, तब सरकार की जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक की संवैधानिक शक्ति है। हम युवाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
वरुण कुमार ने कहा, "युवा न्याय चाहता है, संविधान सम्मान चाहता है और देश जवाब चाहता है।"