Jantar Mantar To Parliament March : युवाओं की लड़ाई में कूदे वरुण कुमार, बोले- उनकी आवाज़ को गंभीरता से सुना जाए

    20-Jul-2026
Total Views |

नई दिल्ली, आपन महराजगंज। महाराजगंज सदर (सुरक्षित) विधानसभा 318 के भावी प्रत्याशी वरुण कुमार ने सोमवार को नयी दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद भवन तक आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च में शामिल होकर युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस दौरान वरुण कुमार ने कहा कि देश का युवा रोजगार, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता में शामिल किया जाना चाहिए और उनकी आवाज़ को गंभीरता से सुना जाना आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। जंतर-मंतर से संसद भवन तक निकाला गया यह पैदल मार्च युवाओं की एकजुटता, लोकतांत्रिक चेतना और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।

वरुण कुमार ने कहा कि युवाओं के हित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनकी आवाज़ लगातार बुलंद होती रहेगी।