Maharajganj News : हैरान करने वाला VIDEO! नहर में डुबो-डुबोकर युवक को पीटा, सोशल मीडिया पर बवाल

    20-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरहा सोनबरसा के समीप नहर किनारे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, आपण महराजगंज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर फुलमनहां ग्राम पंचायत के अनुकपुर निवासी अभिषेक चौरसिया व लौकही निवासी रामजीत के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रामजीत व उसके पक्ष के दो अन्य युवकों ने मिलकर अभिषेक को नहर के किनारे डूबा-डूबाकर मारा-पीटा। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी युवक भाग गए।


इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर भी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।