Maharajganj News : आधी रात घर में घुसे 15 दबंग! पूरे परिवार पर बरसा कहर, कई घायल

    21-Jul-2026
Total Views |

फैयाज अहमद

महराजगंज। जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में कथित दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 से 15 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि कुछ लोगों के बेहोश होने का भी दावा किया गया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया गया, जिसमें अब तक लगभग ₹2.5 लाख खर्च हो चुके है। घटना के बाद परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर है।


पीड़ितों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद उन्हें समय पर न्याय नहीं मिला, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिए हमले, घायलों की स्थिति और इलाज पर हुए खर्च से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का बयान आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।